राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा आशा कंवर जोधा ने 40वीं बार किया रक्तदान
एडवोकेट आर0 के0 पाण्डेय
जोधपुर।
पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण में सहयोगी एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती आशा कंवर जोधा ने मानवीय सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 40वीं बार रक्तदान किया। उनका यह योगदान समाज को जनहित के कार्यों हेतु प्रेरित करता है।
जानकारी के अनुसार, आशा कंवर जोधा ने सरदार भगत सिंह के 118वें जन्मोत्सव के अवसर पर जोधपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में अपना 40वां रक्तदान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर गौरव अग्रवाल, महापौर अतुल भंसाली, नरेंद्र सिंह राठौड़, विजय अरोड़ा, विनोद आचार्य, चंद्रकला आचार्य, मंजू भाटी, हेमा भाटी, चंद्रशेखर, दीपक सिंह भाटी, रश्मि शर्मा और रेलवे यूनियन से मनोज परिहार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment