फतेहपुर में हुआ 26वां विशाल रात्रि जागरण, भजन व झांकियों से गूंजा अल्लीपुर बहेरा

                                            राजा अवस्थी                                        

 फतेहपुर। थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बहेरा में कुंवर आदित्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बीती रात 26वां विशाल रात्रि जागरण नवदुर्गा कमेटी का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुननी सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।

जागरण में आस्था ग्रुप मुकुल बंधु पार्टी, कानपुर के कलाकारों ने भक्ति गीतों की ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। शिवम पंडित पागल बाबा (बरेली), प्रीति शर्मा पगली (बरेली), राकेश लक्खा (आजमगढ़) और रिचा पांडे (आगरा) ने एक से बढ़कर एक भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” जैसे गीतों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वहीं, आस्था ग्रुप के कलाकार अमर तिलकधारी द्वारा प्रस्तुत भगवान शंकर, भगवान श्रीराम-सीता-लक्ष्मण की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जागरण में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

शांति व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय, थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, हथगांव थानाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, खखरेरू थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह, नौबस्ता चौकी इंचार्ज उत्कर्ष मिश्रा समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह, गौरव प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, अरुण प्रताप सिंह, अंशुमान सिंह, अमित प्रताप सिंह, सूर्य सिंह, अनूप यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद