गायत्री बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

                                      अजय कुमार गुप्ता                                   

सुमेरपुर। मंगलवार को गायत्री बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि डाक्टर प्रभा दीक्षित ने कहा कि यह अत्यंत गौरव की बात है कि परीक्षाओ में लड़कियां लड़कों की अपेक्षा अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री अजय पालीवाल ने कहा कि अच्छी सफलता के लिए निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के संरक्षक अनिल पालीवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रभा दीक्षित प्रिंसिपल नागा स्वामी डिग्री कालेज और विशिष्ट अतिथि के रूप में डाक्टर अनिल कुमार पाण्डेय प्राचार्य युगचेतना महाविद्यालय, डॉ. स्वामी प्रसाद गुप्ता प्रिंसिपल, हरिहर महाविद्यालय, उपेंद्र कुमार प्रभारी प्रधानाचार्य, गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी संजय बाबू गुप्ता, अजय पालीवाल (पूर्व महामंत्री, अधिवक्ता संघ, अशोक शर्मा प्रिंसिपल, मां गीता माहेश्वरी इंटर कॉलेज, नरेश मिश्रा, मिथलेश द्विवेदी आदि  की गरिमामयी उपस्थिति रही।अतिथियों द्वारा छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल दीपिका द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर अमर नारायण मिश्र, ओमप्रकाश, अभिषेक कुमार ,कुलदीप अवस्थी, अनुराग तिवारी, राकेश सोनी व नसीम खान आदि शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष द्विवेदी ने किया।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार