जिलाबदर अपराधियों की धमाचौकड़ी से हो रही आपराधिक वारदातें
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर - जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद भी अपराधियों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे लगातार जिला बदर अपराधी जिले के अंदर अपराध करके भागने में सफल हो जाते हैं या अपराध करने के बाद पुलिस के हाथ लग जाते है ताजा मामला जरिया थाना क्षेत्र के नगर सरीला का है जहां पर कस्बा निवासी आकाश अनुरागी वर्तमान समय में जिला बदर अपराधी होने के बावजूद नगर में खुलेआम घूमता दिखाई देता था जिसका पता स्थानीय पुलिस को लगा स्थानीय थाना पुलिस द्वारा दबिश देकर आकाश अनुरागी को गुरुवार को गिरफ्तार कर मुक़दमा पंजीकृत कर पुनः जेल भेज दिया गया आपको बता दें कि पूर्व में भी अक्टूबर माह में जिला बदर अपराधी अखिलेश द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था और उस समय अवधि में अखिलेश राजपूत भी जिला बदर अपराधी था उसके बाद भी अपने गृह नगर में निवास कर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा था बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार किसके संरक्षण में यह जिला बदर अपराधी खुलेआम अपने गृह जनपद में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद भागने में सफल हो जाते हैं या स्थानीय पुलिस के हाथ लग जाते है दबी जुबान से लोग राजनीतिक संरक्षण की बात तो कहते है लेकिन आखिर राजनीतिक संरक्षण कौन कौन से राजनेता दे रहे है ये सब पर्दे के पीछे है और जनपद पुलिस कभी न कभी इस आपराधिक राजनीतिक गठजोड़ का भंडाफोड़ जरूर करेगी।

Comments
Post a Comment