शौर्य तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न

                                    गणेश प्रसाद द्विवेदी                                   

बहरिया  विकास खंड बहरिया मुख्यालय में शनिवार को दोनईया चौराहे , मऊआइमा ,शांतिपुरम तक शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना और सेना के सम्मान में एकजुटता दिखाना था।भाजपा  ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्रा ने यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।


लोगों ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और तिरंगा झंडा हाथ में लेकर यात्रा में चल रहे थे।शशांक मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारतीय सेना की बहादुरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है।


उन्होंने कहा कि आज भारत की महिलाएं भी सेना में अपनी बहादुरी दिखा रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।यात्रा में शामिल लोगों ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का हृदय से सम्मान किया और देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुटता दिखाई। इस अवसर पर कई भाजपा नेता और पूर्व मंडलाध्यक्ष राकेश शुक्ला, मंडलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुनीषानंद मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रियांशु तिवारी, प्रत्यक्ष द्विवेदी उर्फ गोलू दूबे,रामचंद्र पटेल, पंकज मिश्रा, श्यामलाल मौर्या ,कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार