अखिलेश यादव का पुतला फूंक जताया विरोध
गणेश प्रसाद द्विवेदी
👉 डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक टिपण्णी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन।
प्रयागराज।समाजवादी पार्टी द्वारा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर विवादित आपत्तिजनक टिपण्णी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंक अपना विरोध जताया। भाजपा नेता अविनाश दुबे के नेतृत्व में सुभाष चौराहा पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के तस्वीर लगे पुतले का दहन कर अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अविनाश दुबे ने कहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम के ऊपर सपा द्वारा बेहद आपत्तिजनक टिपण्णी की गई है।
सपा मुखिया को माफी मांगनी चाहिए। अमर्यादित टिपण्णी से सपा और उसके नेताओं की ओछी मानसिकता का परिचय मिलता है। यदि यही हाल रहा तो 2027 में पूरी तरह से लुप्त हो जाएगी समाजवादी पार्टी। इस टिपण्णी से सपा का एक विशेष जाती के प्रति नफरत व विरोध का चेहरा उजागर होता है। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, आनंद दुबे, मो. शरीफ, राकेश भारती, संदीप मिश्रा, रजनीश द्विवेदी, मृदुल मिश्रा, विपुल त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, अंकुर द्विवेदी, अभिषेक सिंह, मनोज उपाध्याय, सुंदरम त्रिपाठी, आकाश राय आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment