1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्मित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय बनेगा 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था का आदर्श शैक्षिक केंद्र ---आर के पाण्डेय एडवोकेट

                                 एड0 आर0 के0 पाण्डेय                                 

 👉 शैक्षिक महाक्रांति के महाअभियान का केंद्र।

 परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र। श्रीराम मंदिर अयोध्या के समीप अयोध्या विकास क्षेत्र के परमशक्ति, गोरसरा शुक्ल में मात्र 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्मित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के बारे में बताते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि पीडब्ल्यूएस शैक्षिक महाक्रांति के महाअभियान के आदर्श केंद्र के रूप में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय आगे चलकर 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था का वास्तविक आदर्श लोकतांत्रिक शिक्षा का केंद्र बनेगा जोकि वैश्विक स्तर पर पीडब्ल्यूएस शैक्षिक महाक्रांति के महाअभियान के आदर्श केंद्र के रूप में विख्यात होगा।


  उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्र भारत वर्ष के विगत 78 वर्षों के लोकतांत्रिक  इतिहास का सबसे बदनुमा धब्बा यह रहा कि देश कि शिक्षा व्यवस्था आईसीएसई, आईएससी, सीबीएसई, स्टेट बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड आदि अनेकों बोर्ड व अनेकों भाषाई माध्यम के बावजूद देश में आम जन मानस के लिए एक समान व्यवस्था व शत प्रतिशत साक्षरता देने में असफल रही है जिसका मुख्य कारण वीवीआईपी कल्चर व शिक्षा का व्यवसायीकरण है जिसमें जहां विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका व सामाजिक संगठनों के वीवीआईपी व वीआईपी लोग स्वयं के लिए उच्च स्तरीय महंगी व्यवस्था में व अपने बच्चों को आम जन मानस के बच्चों से दूर रखने में विश्वास रखते हैं जबकि तमाम सरकारी दावों के बावजूद आम जन मानस का बच्चा गुणवत्ताविहीन शिक्षालय में औपचारिक शिक्षा के लिए बाध्य है जिस पर शासन, प्रशासन, शिक्षा विभाग व सरकारें धृतराष्ट्र की तरह से जानबूझकर अपनी आँखें बंद करके बैठे हैं। ऐसे में आज समय की मांग के अनुसार देश में 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था सभी के लिए अनिवार्य रूप से लागू किए जाने की आवश्यकता है जहां हर जाति, वर्ग, धर्म के बच्चे एक साथ बैठकर एक समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर सकें जिसके लिए पीडब्ल्यूएस शैक्षिक महाक्रांति के महाअभियान के अंतर्गत मात्र 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्मित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के सुव्यवस्थित संचालन के क्रम में इसके नियमित कक्षाओं का शुभारंभ आगामी जुलाई 2025 से किया जा रहा है।

     बता दें कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, समाज में शत प्रतिशत साक्षरता की व्यवस्था करना, सामाजिक सेवा कार्य को गति प्रदान करना, अयोध्या दर्शनार्थियों को निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था करना तथा अपने राष्ट्र भारत वर्ष को एक शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र बनाना है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार