डॉ. जेके पटेल ने अपना दल (एस) के मंत्री आशीष पटेल से की मुलाकात
गणेश प्रसाद द्विवेदी
बहरिया विकास खंड बहरिया के ग्राम पंचायत सातनपुर निवासी और अपना दल (एस) चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ. जे.के. पटेल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. पटेल के परिवारजनों से भी मंत्री ने भेंट की।मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
डॉ. जे.के. पटेल ने स्थानीय समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा, जिस पर श्री पटेल ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।आशीष पटेल ने कहा कि संगठन को मजबूत करना ही पार्टी का प्राथमिक उद्देश्य है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने डॉ. जे.के. पटेल के अनुभव और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तियों का साथ पार्टी के लिए अत्यंत मूल्यवान है।डॉ. जेके पटेल ने भी पार्टी के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस मुलाकात को संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


Comments
Post a Comment