जिले के बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में होगा समर कैंप - डीएम
अजय कुमार गुप्ता
👉 शिविर में करें उचित प्रबंध अभिभावकों की ले सहमति- डीएम*
👉 माध्यमिक विद्यालयों एवं बेसिक स्कूलों में 21 मई से 10 जून तक चलेगा ग्रीष्म अवकाश शिविर।
👉 कलेक्ट्रेट में हुई अधिकारियों व प्राचार्य की बैठक।
हमीरपुर : जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कहा कि माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ले। 21 मई से 10 जून तक चलने वाले शिविर में वर्तमान मौसम को देखते हुए उचित प्रबंध करें। विद्यार्थियो को शामिल करने के लिए उनके अभिभावकों से सहमति अवश्य लें। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों व प्राचार्य के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वाधान में आयोजित शिविर राजकीय विद्यालय के लिए धनराशि स्वीकृत की गई। शिविर में बच्चों के आने व जाने का समय निर्धारित होने के साथ प्रतिदिन जलपान की व्यवस्था हो । विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पीने का पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाए।मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक 31 राज्य की विद्यालयों की निरीक्षण के लिए नोडल प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने समर कैंप से होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि कुल 377 विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियांे का संचालन किया जाएगा। जिला समन्वय माध्यमिक डॉक्टर यज्ञेश कुमार ने बताया कि कैंप के दौरान रोजाना अलग.अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रोजाना सबसे पहले आधा घंटा योग व व्यायाम करना होगा । इसके बाद खेल व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,जिला विकास अधिकारी,परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Comments
Post a Comment