कुएं में पड़ा मिला किशोरी का शव ,तीन दिनों से थी लापता

                                      अजय कुमार गुप्ता                                   

बिवांर(हमीरपुर) – थाना क्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग गांव में शनिवार दोपहर लगभग दो बजे गांव की पंचायत भवन के पास बने कुएं में किशोरी का शव मिला।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को कुएं से निकाला।बांधुर बुजुर्ग गांव की आरती(17)पुत्री नोखेलाल का शव गांव के पंचायत भवन के पास बने पुराने कुएं में उतराता मिला।शनिवार दोपहर लगभग दो बजे कुएं की जगत पर बैठे कुछ ग्रामीणों को दुर्गंध आए तो उन्होंने झांककर देखा ,जिन्हें शव उतराता दिखा ,जिन्होंने किशोरी के घर में सूचना दी ,पिता ने थाना बिवांर आकर फौती सूचना दर्ज कराई।

थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता के अनुसार किशोरी बीते तीन दिनों से लापता थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मौदहा सीओ विनीता पहल ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और परिजनों से तहरीर मिलने और कार्यवाही की जाएगी।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार