चोरों ने विद्यालय को बनाया निशाना, हजारों का सामान और दस्तावेज चोरी
गणेश प्रसाद द्विवेदी
बहरिया स्थानीय थाना क्षेत्र सुल्तानापुर में स्थित नईम उद्दीन इंटर मेमोरियल कालेज में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर स्कूल के भीतर घुसकर स्टेबलाइजर, कंप्यूटर, महत्त्वपूर्ण दस्तावेज समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
सुबह जब विद्यालय के प्रभारी मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने सामान अस्त-व्यस्त पाया और स्टेबलाइजर गायब देखा। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य ने तुरंत बहरिया थाना पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Comments
Post a Comment