प्राण प्रतिष्ठा व रामायण के साथ पीडब्ल्यूएस शिक्षालय कार्यक्रम गतिमान
एड0 आर0 के0 पाण्डेय
👉 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्मित शिक्षालय का 1 रुपए के जन सहयोग से संचालन।
परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र। 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्मित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय, परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल (विक्रमजोत, बस्ती), अयोध्या विकास क्षेत्र के परिसर में स्थित देवालय में प्राण प्रतिष्ठा व अखंड रामायण के साथ पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का कार्यक्रम गतिमान हो गया।
उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी व शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा व भगवान श्री जगन्नाथ जी के विराजित होने व अखंड रामायण पाठ के साथ पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का कार्यक्रम तेजी से गतिमान हो गया है।
बता दें कि 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्मित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का संचालन मात्र 1 रुपए के योगदान पर आधारित है। पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने व समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ समाज में शत प्रतिशत साक्षरता, सामाजिक सेवा कार्य को गति प्रदान करना, अयोध्या दर्शनार्थियों को निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था करना तथा अपने राष्ट्र भारत वर्ष को एक शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र बनाना है।

Comments
Post a Comment