राजकीय उ0मा0 विद्यालय मीरकपुर में मेधावियों को किया गया सम्मानित ।
गणेश प्रसाद द्विवेदी
बहरिया-विकास खण्ड बहरिया क्षेत्र के मीरकपुर गांव में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटर के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित । विद्यालय का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा । विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा देवी ने सरस्वती की प्रतिमूा पर माल्यार्पण करते हुये मेधावियो को भी माला पहना कर मुह मीइा कराते हुये सम्मानित किया ।
हाई स्कूल की पूनम 88 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही । पलक पाण्डेय, मौसमी, रितेश, शिवम, स्नेहा गुप्ता, स्नेहा शुक्ला, कुसुम, सूरज,आयुष, प्रियंका ,शुभम,काजल,शिवानी वा प्रियंका आदि बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त अवसर पर आशुतोष पाण्डेय, मीनाकुमारी, दिव्या सिंह, संध्या यादव, सविता त्रिपाठी, आलोक कुमार आदि सभी लोगों ने मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी ।


Comments
Post a Comment