भगवान परशुराम का जन्मोत्सव तभी सफल होगा जब ब्राह्मण समाज एकजुट होगा: भाजपा नेता उमेश तिवारी
गणेश प्रसाद द्विवेदी
नवाबगंज। श्रीहरि विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मंगलवार को नवाबगंज, आनापुर, मंसूराबाद आदमपुर, कौड़िहार, हथिगहां, करीमुद्दीनपुर आदि जगहों पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रैली निकाल कर समर्थकों ने खूब जोश दिखाया। आनापुर में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हीरा लाल तिवारी के नेतृत्व में जन्मोत्सव मनाया गया।
भाजपा नेता उमेश तिवारी, जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी के नेता विवेक तिवारी, बबलू मिश्र समेत अन्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेणुका, भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। कल्लू उमेश शुक्ल, त्रिभुवन पासी, गुड्डू राजा आदि ने भी भगवान परशुराम व जय श्रीराम के जयकारे लगाए। भाजपा नेता उमेश तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाना तभी सार्थक होगा जब ब्राह्मण समाज एकजुट होकर काम करेगा। पूर्व ग्राम प्रधान संजय तिवारी, विद्या शंकर शुक्ल आदि के नेतृत्व में बाइक रैली निकाल कर जोश दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष द्विवेदी, आनंद पांडेय, विजय पांडेय, आनंदी प्रसाद तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, धीरेन्द्र शुक्ला, रोहित पांडेय, मनोज शुक्ला, सत्यम तिवारी, हर्ष मिश्रा, लल्ला मिश्रा, संजू मिश्रा आदि मौजूद रहे ।


Comments
Post a Comment