वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की हुई प्रेस वार्ता
अजय कुमार गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ की गई बैठक
हमीरपुर : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में वक्फ सुधार अभियान की कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष सुनील पाठक की अध्यक्षता में की गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य फैसल सिद्दकी, उपस्थित रहे दोनों अतिथियों के द्वारा वक्फ बोर्ड के बारे में उपस्थित पदाधिकारी को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा इस संशोधन को जो लागू किया गया है वह पूर्णतया मुस्लिम समाज के हित में है और उसके बारे में विस्तार पूर्वक सभी को बताया गया की बहुत सी सरकारी जमीनों में कब्जा है और लोग परेशान रहते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि यह कानून से लोगों को लाभ निश्चित रूप से मिलेगा। कार्यशाला के अलावा उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से प्रेस वार्ता भी की और बताया कि भाजपा सभी वर्ग के लोगों का विकास करती है और करती रहेगी, जो भी ऐसे नियम कानून लागू किए जा रहे हैं वह सभी के हित के हैं।
फैसल सिद्दकी ने कहा मुस्लिम बहनों की पीड़ा को समझते हुए मोदी ने तीन तलाक को अपने देश में बैन किया,जो भी सरकारी योजनाएं लागू की गई वह भी सभी को समान रूप से दी जा रही हैं। यहां पर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया गया ।सीएएनआरसी के बारे में भी कहा कि विपक्ष ने भड़काने का कार्य मुस्लिम समाज को किया है जबकि मोदी जी ने इस समाज के हित का कार्य किया है और करेंगे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को शूरवीर कहकर मुस्लिम समाज को वक्फ बोर्ड के बारे में जागरूक करने की जिम्मेदारी दी। मुख्य अतिथि देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा भाजपा सभी की पार्टी है और हर नागरिक जो पिछले पायदान में पिछली पंक्ति में है उसे भी लाभ देने का कार्य किया गया है।इस कार्यशाला में कार्यक्रम के जिला संयोजक उमाकांत राजपूत,सह संयोजक पुष्पराज सोनी, लक्ष्मी रतन साहू, गणेश यादव, सुरेंद्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव,अमरदीप सिंह, मुकेश प्रजापति,अरविंद मुखिया, कुलदीप निषाद, रणवीर सिंह चक्रवर्ती शुक्ला जितेंद्र पाल अनीस खान मुनीर खान हिना परवीन मोहन कुशवाहा अनूप सिंह मुकेश प्रजापति मोहित गुप्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment