पत्नी से झगडे के बाद पति ने लगाई फांसी, पुलिस ने पहुंचकर युवक की बचाई जान

                                     अजय कुमार गुप्ता                                    

हमीरपुर : पत्नी से झगड़कर पति ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल मौका स्थल पर पहुंचकर युवक की जान बचाकर इलाज हेतु सदर अस्पताल हमीरपुर में उसे भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक सोमवार को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विनोद पुत्र राम प्रकाश निवासी कुछेछा, सदर कोतवाली नगर, जनपद हमीरपुर द्वारा अपनी पत्नी से लड़ाई-झगड़ा कर आत्महत्या का प्रयास करते हुए फांसी लगा रहा है,सूचना पर तत्काल कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया तो विनोद ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी का फंदा लगा लिया था, जिसे तत्काल दरवाजा तोड़कर फंदे से लटकते हुए विनोद को फंदा काटकर सकुशल बचाया गया तथा तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया जहां बाद उपचार विनोद पुत्र राम प्रकाश उपरोक्त को उसके परिजनों के साथ वापस घर भेजा दिया गया। थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

    

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार