तालाब पर अवैध कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज।
गणेश प्रसाद द्विवेदी
बहरिया स्थानीय थाना क्षेत्र के यासीनपुर उर्फ करनाईपुर गांव में सरकारी तालाब के खाते की भूमि पर गांव के ही दिलीप कुमार पुत्र लल्लू राम द्वारा पक्का मकान बनाकर पूर्व से कब्जा दखल हैं। जिसके विरुद्ध बेदखली की कार्यवाही धारा 67 रा०सं०उ०प्र०2006 के अंतर्गत ग्राम सभा बनाम दिलीप कुमार वाद दाखिल किया गया था जिस पर न्यायालय तहसीलदार फूलपुर न्यायालय द्वारा बेदखली का आदेश हुआ आदेश के बावजूद नया निर्माण किया जा रहा था और हल्का लेखपाल के कई बार रोकने पर भी जबरन निर्माण करने पर हल्का लेखपाल अनंत कुमार सिंह की तहरीर पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत रविवार को बहरिया थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बहरिया पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Comments
Post a Comment