पं. कृषण कुमार तिवारी के हाथ राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की कमान
एड0 आर0 के0 पाण्डेय
👉 राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं प. कृष्ण कुमार तिवारी।
👉 मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान।
👉 सेवा - संरक्षण- न्याय का सिद्धांत।
प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की कमान अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इसके कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कुमार तिवारी को सौंपी गई है।
उपरोक्त के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन आर0 के0 पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि विगत एक वर्ष में संगठन के प्रति नि:स्वार्थ समर्पित सेवा भाव व जनहित, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व तथा संगठन में शानदार, सराहनीय व अनुकरणीय कार्य विवरण के आधार पर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी पंडित कृष्ण कुमार तिवारी को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की कमान अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सौंपी गई है। चेयरमैन आर0 के0 पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि आगामी 1 वर्षीय कार्य योजना के अंतर्गत कार्यकारिणी का गठन, मानवाधिकार संरक्षण भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान तथा सेवा-संरक्षण-न्याय के सिद्धांत पर संगठन का पूरा कार्यक्रम संगठन के माननीय कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कृष्ण कुमार तिवारी के नेतृत्व में संपन्न होगा।
बता दे कि पं. कृष्ण कुमार तिवारी राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के उत्तर प्रदेश यूनिट में बतौर जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी जुड़े थे जोकि अपने शानदार, सराहनीय, अनुकरणीय सेवा कार्य के चलते जरिए प्रमोशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व का सफल निर्वहन करने के बाद अब कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत हुए हैं। इसके साथ ही वह अयोध्या विकास क्षेत्र के परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल स्थित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के भवन निर्माण प्रभारी भी हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में प. कृष्ण कुमार तिवारी का कार्यकाल 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक रहेगा।

Comments
Post a Comment