रविवार को कानपुर में मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
आसिफ कुरैशी
11 बजे सुबह: मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से रवाना।
11 :30 बजे: चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन और कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण।
12:00 बजे: सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक।
अपराह्न 2:00 बजे: नवीन सभागार से निकल कर पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकाप्टर से बिठूर महोत्सव के लिए रवाना।
3:30 बजे तक: बिठूर महोत्सव में संबोधन, प्रदर्शनी व कलाकारों की प्रस्तुतियों का अवलोकन। फिर हेलीकाप्टर से बिठूर से रवाना।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को शहर में कई कार्यक्रमों में शिरकत। सबसे पहले उनके द्वारा चुन्नीगंज में मेट्रो स्टेशन और कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण। इसके बाद सर्किट हाउस स्थित प्रेसीडेंसियल सुइट निर्माण जायजा। फिर सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक में मंधना-अनवरगंज एलीवेटेड रेलवे ट्रैक, यातायात, जयपुरिया व दादानगर क्रासिंग ओवरब्रिज समेत दूसरी योजनाओं पर चर्चा। शहर में इस दौरान गंगा रिवर फ्रंट, उसे बिठूर के परियर पुल तक गंगा पथ के रूप में जोड़ने पर भी चर्चा। इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधि भी मौजूद। तत्पश्चात मुख्यमंत्री बिठूर महोत्सव का समापन समारोह।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने चुन्नीगंज कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Comments
Post a Comment