सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कोतवाल को सौंपा

                                         आसिफ़ कुरैशी                                     

कानपुर,

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन ए.सी,पी कोतवाली को सौपकर शहर की विभिन्न समस्याओ की ओर ध्यान आकर्षित किया।

ज्ञापन के मुख्य अंश निम्न प्रकार से हैं।

माननीय मुख्यमन्त्री जी,

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर नागरिक समस्याओ की तरफ इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती है समस्याए निम्नलिखित है।

1- कानपुर महानगर में ला एण्ड आर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है लूट, हत्या,बलात्कार,अपहरण, महिलाओ के साथ छेडछाड जैसी घटनाए लगातार बढ़‌ती जा रही है। पुलिस प्रसाशन अपराध रोकने में असफल हो रहा है। इस कारण महिलाये अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बढ़ते अपराध से शहर की जनता के अन्दर भय का वातावरण बना हुआ है। महिलाओ एवं छोटी बच्चियों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

2- इस समय रमजान का पवित्र महीना चल रहा रहा है। है। तथा नवरात्रि का त्यौहार भी नजदीक है लेकिन शहर से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बिजली कटौती के कारण मुस्लिम भाईयो को रोजा खोलने वा शहरी करने में भारी दिक्कतों का सामना काना पड़ रहा है अघोषित बिजली कटौती पर अविलम्ब रोक लगायी जाय।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार