ग्रामीणों ने सचिव पर लगाये आरोप प्रत्यारोप, स्थान्तरण करने की मांग की
अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर
हमीरपुर।जनपद में विकासखण्ड मौदहा के ग्राम भुलसी निवासी एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने गांव के सचिव पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने व गरीबो को आवास न देने तथा ग्रामीणों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर बेज्जित करने का आरोप लगाया है।पीड़ित ग्रामीणों ने जनपद मुख्यालय पहुँच जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौप सचिव का अन्य विकास खंड में स्थान्तरण करने व कार्यवाही करने की मांग की है।
जनपद में विकासखण्ड मौदहा के ग्राम भुलसी निवासी ग्रामीण सदस्य महेश्वरी दीन,सदस्य संतु कुमार,नागेंद्र, उर्मिला,गुड़िया,रामनारायण , वरदानी, सदस्य सुखलाल, सदस्य पूजा, रामबाबू पाल, बीरेंद्र सहित लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों,व सदस्यो ने जनपद के मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र दे ग्राम पंचायत में तैनात सचिव नितेश चंदेल पर आरोप लगाया है।दिए शिकायती पत्र में उल्लेख करते हुए बताया कि गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी नितेश चंदेल द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण नही किया जा रहा।बताया कि सभी पीड़ित अति गरीब मजदूरी पेशा वाले ब्यक्ति है जिनके आज भी कच्चे मकान निर्मित है जो प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रता की सूची में है पर सचिव द्वारा स्वीकृति प्रदान नही की जा रही।उन्होंने शिक़ायत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के विकास हेतू आने वाली धनराशि को हड़प करने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी पीड़ितों द्वारा कोई कार्य कराने के लिए जाते है तो सचिव द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपमानित किया जाता है।कहा कि गरीब मजदुर होने के बाद भी उनका अभी तक जॉब कार्ड भी नही बनाया गया जबकि समस्त कागजात भी उपलब्ध कराए गए जिस कारण वह रोजगार से भी वंचित है।जहाँ की सचिव द्वारा धमकी दी जा रही है कि शिकायत कही भी करे कोई कुछ नही बिगाड़ेगा।उन्होंने जिलाधिकारी से सचिव का अन्य जगह स्थान्तरण करने की मांग की है।

Comments
Post a Comment