शब ए बारात में कब्रिस्तानों में दिखी रौनक

                        अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर                     

मौदहा हमीरपुर।मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार शब ए बारात क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया इस दौरान जहां कब्रगाहों में रौनक दिखाई दी तो वहीं मजारों में भी भारी भीड़ देखी गई जबकि कोतवाली प्रभारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे।

    इस्लामी कैलेंडर के आठवें महीने शाबान की चौदहवीं तारीख को मनाया जाने वाला शब ए बारात का त्योहार क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया जिसके चलते मुस्लिम समुदाय के लोग सारी रात कब्रगाहों और मजारों पर हाजिरी देते रहे।क्षेत्र के कम्हरिया, माचा,परछा के मजारों पर भारी भीड़ देखने को मिली जबकि कस्बे के फत्तेपुर स्थित बड़े पीर, मोदी शहीद बाबा, हैदरिया स्थित पीरबाबा, ताजुद्दीन बाबा, बाघू स्थित दीवान शहीद बाबा के साथ ही पंछीपीर बाबा, सय्यद बाबा सहित अन्य दरगाहों में भारी संख्या में लोगों ने अकीदत मंदी के साथ हाजिरी दी जबकि बाईक से स्टंट और ओवर स्पीड चलाने वालों पर पुलिस निगरानी करती रही जबकि सभी कब्रगाहों में भी बिजली पानी के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया था और तहसीलदार मौदहा, कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी विनीता पहल,उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता लगातार दौरा करते रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे