पैंतालीस दिनों बाद छूटा नहरों में पानी ,किसानों ने जाकर खुलवाया फाटक

                        अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर                     

बिवांर(हमीरपुर)  बीते लगभग पैंतालीस दिनों से क्षेत्र की नहरों में पानी ही नहीं था ,जिससे गेहूं की फसलें सूख रहीं थीं।भारतीय किसान यूनियन के रमेश सिंह भदौरिया और महेश तिवारी ने बताया कि लंबे समय से नहरों में पानी न चलने से क्षेत्र के किसानों के माथे पर चिंता की रेखाएं उभरने लगीं थीं ,क्योंकि गेहूं की फसलें पानी मांग रहीं थीं।बताया कई बार अधिकारियों से फोन पर कहा गया लेकिन नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया इसलिए किसानों को दामूपूर्वा टेल जाना पड़ा।बताया कि वहां जाकर देखा तो छानी ब्रांच का फाटक पूरा बन्द था।बताया कि दामूपुरवा से मौदहा ,सायर और छानी ब्रांचों के अलग-अलग फाटक हैं जहां पर छानी ब्रांच का फाटक पूरा बन्द था।ककीसान नेता ने बताया कि पहले सभी किसान बिवांर के पाथा देवी मंदिर में इकट्ठे हुए फिर श्रीप्रकाश पाठक ,पप्पू तोमर ,कल्लन सिंह ,मुखिया वर्मा ,चंद्रपाल यादव समेत लगभग एक दर्जन किसान पहुंचे।दामूपुरवा टेल पहुंचकर पहले मौदहा बांध के अधिशाषी अभियंता करण गंगवार से फोन पर बात की उसके बाद वहां मोजोद एई रामफल राम से फाटक खुलवाया।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार