समाजवादी पार्टी हमीरपुर के जिला अध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता मे पी डी ए पंचायत का आयोजन

                   ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

विधान सभा हमीरपुर के ग्राम रघवा,भौली की बाल्मीकि समाज की बस्ती मे समाजवादी पार्टी हमीरपुर के जिला अध्यक्ष इदरीश खान  की अध्यक्षता मे पी डी ए पंचायत का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व चैयरमैन सांसद प्रतिनिधि हमीरपुर माया बाल्मीकि ने बाल्मीकि समाज के  लोगो से   कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दलित विरोधी है। केवल वोट लेकर अपना उल्लू सीधा करने का काम करती है ।मंहगाई चरम पर है बेरोजगारी बढ़ रही है पढ़े लिखे नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे है।समाजवादी पार्टी  सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही एक ऐसे नेता है जो गरीबो मजदूरों के लिए काम करते है इसलिए इसी मे आप लोगो का भबिष्य सुरक्षित है।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक समाज के लोग एक जुट हो जाये तो कोई ताकत 2027 मे सपा की सरकार बनने से नहीं रोक सकती।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवशरण यादव ने वर्ण व्यवस्था का बखान करते हुये कहा कि पिछड़े एंव अनुसूचित जाति के लोग सूद्रो की श्रेणी में आते है इसलिए पूरे सूद्र समाज को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का सहयोग करने का काम करना चाहिए।पंचायत को बीटू यादव ,सुरेंद्र यादव ने भी सम्बोधित किया।इस मौके पर वर्षा नामदेव नगर अध्यक्ष कुरारा सपा महिला मोर्चा, मुकेश नामदेव, रामअवतार बाल्मीकि,जमुनादास बाल्मीकि,हरिदास बाल्मीकि,अनिल बाल्मीकि,बाबूलाल बाल्मीकि,भरोसा बाल्मीकि,सुधा बाल्मीकि,पप्पू बाल्मीकि ,रामस्वरूप बाल्मीकि ,रामदेवी,अवधेश आदि काफी संख्या में बाल्मीकि समाज के पुरुष एंव महिलाये उपस्थित रही ।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार