कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसी ,चालक की मौत ,चार घायल
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
बिवांर थाना की कुनेहटा चौकी क्षेत्र में ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे गड्ढे में जा घुसी जिसमें सवार पांच लोगों में से चालक की मौत हो गई ,अन्य सभी घायलों को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रसाद ने बताया कि रविवार शाम लगभग पौने पांच बजे मौदहा से कुनेहटा होते हुए बसवारी की ओर जा रही ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में घुस गई।बयात कार में अरुण कुमार पुत्र महेश्वरीदीन वर्मा ,अनिल कुमार पुत्र केसरी ,ब्रजेश (25)पुत्र संतोष (कार चालक) निवासीगण ग्राम धौहल बुजुर्ग थाना जलालपुर ,मानसिंह पुत्र शिवदानी वर्मा निवासी ग्राम लरौंद थाना बिवांर और अजय पुत्र हाकिम निवासी ग्राम करारी सवार थे ,जिनमें से चालक ब्रजेश की मौत हो गई ,अन्य घायलों को एम्बुलेंस द्वारा मौदहा सीएचसी भेजा गया।बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा उसके रिपोर्ट से कुछ पता चल सकेगा।चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजनों से जानकारी मिली है कि सभी लोग लरौंद से धौहल जा रहे थे।

Comments
Post a Comment