ज्वेलर्स के घर से चोरों ने किये सोने के गहने पार

                        अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर                     

   पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश।  

कुरारा/हमीरपुर : कस्बा कुरारा के ज्वेलर्स के घर से सोने के गहने चोरी हो जाने की तहरीर थाने में दी गई थी। जिसमे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।कस्बा कुरारा के आशुतोष सोनी पुत्र सुनील सोनी ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि मेरे दादा शिवबालक राम सोनी व दादी अलग मकान में रहते है। तथा सुबह मैं उनकी दुकान में जाता हूं तथा दिनभर दादा के साथ रहता हुं। शाम 6 बजे दुकान बंद कर दूसरे मकान में चला जाता हूं। पिछले 6 माह में सोने की जंजीर, अंगूठी,सोने का हार,तथा सोने का अन्य सामान चोरी हो गया है। इस घटना का पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफमुकदमा दर्ज किया है।तथा पुलिस ने सुराग लगाकर कस्बा के वार्ड चार कांशीराम कालोनी निवासी तौफीक पुत्र खलील को गिरफ्तार कर चोरी के आरोप में न्यायालय में पेश किया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद