किसान यूनियन ने आबकारी अधिकारी और ठेकेदार को ठहराया मौतों का जिम्मेदार
मौदहा हमीरपुर।पिछले डेढ़ महीने में शराब से हुई पांच मौतों के बाद महिलाओं द्वारा की गई शराब ठेका में तोडफ़ोड़ की घटना को लेकर अब भारतीय किसान यूनियन खुल कर सामने आ गई है।
भारतीय किसान के बैनर तले लगभग दो दर्जन से अधिक संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने के साथ गोल चबूतरे पर प्रदर्शन किया।जिसमें नयी दिल्ली, बजरंगी डेरा की शराब की दूकान पढोरी के नाम पर होने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया साथ ही लगभग डेढ़ महीने में हुई पांच मजदूरों की मौत के लिए शराब की दूकान के ठेकेदार के साथ ही आबकारी अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए जांच की मांग की।इतना ही नहीं किसान यूनियन ने सभी मृतकों के परिजनों को पच्चीस पच्चीस लाख रुपये एकमुश्त मुआवजे के साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने और महिलाओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की है इतना ही नहीं किसान यूनियन ने बुण्देलखण्ड बचाओ अभियान के तहत गांव में शराब की दूकान नहीं होने की मांग की है।इस दौरान विवेक चंद एडवोकेट, रामकिशोर,भूपेंद्र सिंह भदौरिया,संतोष कुमार निषाद सहित अन्य दर्जनों संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment