इजरायल, जर्मनी जापान में आवेदन करने की तिथि आज

  कानपुर -उत्तर प्रदेश सरकार में प्रशिक्षण एंव सेवायोजन उ प्र लखनऊ के व्दारा संचालित पोर्टल rojaarsangam. up gov. in के माध्यम से युवाओं को इजरायल, जर्मनी, जापान में नौकरी करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है एन एस डी सी इन्टर नेशनल लि0 कम्पनी के द्वारा केयर टेकर गिनर, नर्सिंग असिस्टेंट एंव पेंशेंट केयर पदों पर नौकरी ‌हेतु चयन प्रक्रिया सम्पन्न की जा रही है उक्त पदों पर कार्य करने हेतु बी0 एस0 सी0(नर्सिंग) डिप्लोमा, जी0 एन0 एम0, ए0 एन0 एम0 आदि शैक्षिक योग्यता प्राप्त युवा पात्र माने जाएंगे, जर्मनी में नर्सिंग असिस्टेंट के 250 पदों के लिए लगभग रूपये 2,29925/-प्रतिमाह वेतन, आयु सीमा 24 से 40 वर्ष‌ सम्बन्धित ट्रेड में कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। जापान में केयर गिवर/ केयर टेकर के 50 पदों के लिए लगभग रूपये 1,16,976/-रूपये प्रतिमाह वेतन, आयु सीमा 20 से 27 वर्ष  सम्बन्धित ट्रेड में कम से कम तीन ‌माह का कार्य अनुभव ‌होना अनिवार्य है। इजरायल में केयर गिवर/पेशेंट केयर के 5000 पदों के लिए लगभग 1,31,818/-रूपये प्रतिमाह वेतन आयु सीमा 25 से 45 वर्ष सम्बन्धित टेड में कम से कम एक वर्ष का कार्य का अनुभव प्राप्त होना आवश्यक है।उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए ‌कम से कम‌ तीन वर्ष की‌ वैधता का पासपोर्ट ‌साथ -साथ (जापान/जर्मनी) की‌ भाषा का ज्ञान होना ‌आवश्यक‌ है अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी को सेवायोजन विभाग के पार्टल rojaarsangam. up gov. in  पर जांब सीकर के रूप में पंजीयन कराकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पंजीयन के पश्चात आवेदक इजरायल, जापान एंव जर्मनी के लिए rojaarsangam. up gov. in  पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की अन्तिम तिथि 28-2-2025 है।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार