कार की टक्कर से वृद्धा की मौत,युवक गंभीर
अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर
मौदहा हमीरपुर।कस्बे में हुए दो अलग अलग हादसों में एक वृद्धा सहित दो लोग गंभीर रूप में घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।जहां पर वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कस्बे के मोहल्ला पूर्वी तरौस तकिया निवासी मूर्ति देवी(65)पत्नी महिपाल शुक्रवार सुबह घर के निकट धूप सेंक रही थी तभी मोहल्ले के युवक द्वारा फोर व्हीलर निकालते समय वृद्धा को टक्कर लग गई जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई।वहीं कस्बे के मराठीपुरा निवासी तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित कुमार(37)पुत्र मुकुंद बिहारी को गुरुवार देर शाम तहसील रोड में पुराने एचडीएफसी बैंक के सामने ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिससे अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।दोनों घायलों को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से दोनों को गंभीर चोंटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।दोनों के सर में गंभीर चोंटे बताई जा रही हैं।वहीं गंभीर चोंटों के चलते वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही कोतवाली पुलिस द्वारा कराई जा रही है।

Comments
Post a Comment