ग्राम पहाडी भिटारी में निर्मित दक्षिण मुखी हनुमान मूर्ति का 11 कुंडीय महायज्ञ के साथ होगा अनावरण

                        अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर                     

हमीरपुर।जनपद के विकास खंड मुस्करा के ग्राम पहाडी भिटारी में संकटमोचन धाम स्थल पर श्री निरंजन दास महाराज के द्वारा निर्मित बजरंग बली के मंदिर के अनावरण के संबंध में अखण्ड शंकरानन्द आश्रम त्रिवेणी संगम के महंत गोपालानंद महाराज की अध्यक्षता में एक सर्व सामाजिक बैठक आहूत की गई।जिसमे समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।इस दौरान नवनिर्मित मंदिर के अनावरण की रणनीति बनाई गई।बैठक को संबोधित करते हुए गोपालानंद महाराज ने कहा कि यह देव स्थल वर्षो पुराना है जिसमे गांव के सभी देव स्थान एक जगह एकत्रित है।उन्होंने कहा कि हमारा देश संतो की भूमि है यहाँ पर संतो के आशीर्वाद व तपोबल से तमाम धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से कल्याण होता रहा है।ऐसे ही ग्राम पहाडी भिटारी में 15 दिसंबर 2008 में जगन्नाथ पुरी उड़ीसा से संत निरंजन दास महाराज का आगमन् हुआ जिनके द्वारा 29जनवरी 2009 को प्रतिमा की नींव रखी गई। महाराज द्वारा समूचे प्रदेश श्री बजरंग बली जी की 45फीट प्रसन्न ध्यान मुद्रा में दक्षिण मुखी पद्मासन् स्थिति में भव्य और दिव्य प्रतिमा बनाई गयी।जिसमे भक्तों व विशेष सहयोगियों के द्वारा 65फीट उंचा मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ।इस दौरान  सर्वसम्मति से सहमति बनी प्रतिमा का अनावरण हेतु 11कुंडीय श्री राम महायज्ञ 18पुराणों सहित भव्य आयोजन सम्पन्न  कराये जाने की सहमति बनी।जिसको लेकर ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास व असीम उत्साह के साथ तैयारियां प्रारंभ कर दी  है।यज्ञ मण्डप से लेकर प्रांगण तक साफ सफाई एवं पुराणों व मंच हेतु उचित स्थलों का चयन किया जा रहा है। समितियों के निर्माण व व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया गया।इस दौरान   गोपालानंद महाराज ने बताया कि दक्षिण मुखी ध्यानमुद्रा प्रसन्न रूप में 45 फुटी संकटमोचन हनुमान मूर्ति उत्तर प्रदेश में पहली है इतनी बड़ी इस तरह की मूर्ति कही नही है जिसका अनावरण विधि पूर्वक पूजन   अर्चन के साथ धूमधाम से किया जाएगा। 




नोट फोटो न 0 बैठक की तस्वीर

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार