उर्स के पहले दिन हुआ मुशायरे का आयोजन

                        अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर                     

मौदहा हमीरपुर।कस्बे सहित क्षेत्र की प्रख्यात दरगाह में शुक्रवार रात शानदार मुशायरे का आयोजन किया गया।कस्बे के मोहल्ला हैदरिया बड़ा कसौड़ा स्थित हजरत ताजुद्दीन बाबा रह.के उर्स के पहले दिन शुक्रवार की रात बाद नमाज इशा शानदार नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया जिसकी निजामत कारी अताउर्रहमान कादरी और इंतजाम आकिल बिजनौरी ने की।जबकि शनिवार सुबह मजार पर कुरआन ख्वानी और दिन में दस बजे फातिहा और लंगर का आयोजन किया जाएगा जबकि रविवार को सुबह कुल की फातिहा और लंगर के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा।उर्स कमेटी ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से उर्स के सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

मजार हजरत ताजुद्दीन बाबा

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद