कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरु
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
सुमेरपुर,हमीरपुर। सुमेरपुर के वार्ड 15 संत कबीर नगर में श्रीमद भागवत पुराण की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी । और भागवत कथा के महत्तम पर प्रकाश डाला गया।
भागवत पुराण की शोभा यात्रा सम्पन्न होने के बाद कथा वाचन आचार्य संजयराम शुक्ला ने भागवत के महत्तम पर प्रकाश डालते हुये बताया श्रीमद भागवत एक आलौकिक ग्रन्थ है जिसमें कार्ययोग ज्ञानयोग,वर्णाश्रम और मानव धर्म तथा भक्तियोग सहित परमात्मा की प्राप्ति के सभी साधनों का वृहद वर्णन है। लेकिन इसमें परमात्मा की भक्ति का ही विशेष रूप से निरुपण किया गया है। भागवत पुराण कथा नहीं बल्कि कथाओ का सार है और कथा रूपी अमृत तो केवल भक्तो को ही मिलता है। कथा के परीक्षित श्रीमती सरोज देवी एवं हीरालाल तिवारी रहे।

Comments
Post a Comment