कुलपति सम्मेलन में राज्यपाल द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर के केंद्र अध्यक्ष को उत्कृष्ठ कार्य करने में किया गया पुरुस्कृत

                        अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर                     

कुरारा/हमीरपुर : राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा हमीरपुर के केंद्र अध्यक्ष व कृषि वैज्ञानिकों को उत्कृष्ट कार्य कृषि के क्षेत्र में किए जाने को लेकर आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय अयोध्या में आयोजित कुलपति सम्मलेन में कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा को द्वितीय उत्कृष्ट पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या में आयोजित अखिल भारतीय कृषि विश्वविद्यालय के 48वे कुलपति सम्मलेन में मुख्य अतिथि कुलाधिपति एवम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा बांदा कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के बांदा के प्रशासनिक नियंत्रण में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा हमीरपुर को द्वितीय उत्कृष्ट कृषि विज्ञान केंद्र 2025 से केंद्र अध्यक्ष डा.राजीव कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। तथा कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सूर्य प्रताप शाही केंद्र को बधाई दी। कार्यक्रम में मौजूद बांदा कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय बांदा के निदेशक प्रसार एन के बाजपेयी ने केंद्र पर चर्चा करते हुए बताया कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर की स्थापना होने के बाद चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर से सम्बद्ध रहा इसके बाद एक अप्रैल 2017 को इस केंद्र को बांदा में स्थानातरित किया गया था। वर्ष 2020 से 2024 तक केंद्र में युवा वर्ग को स्व रोजगार के लिए 524 प्रिशक्षण प्रदान किए है। और 96 कृषि प्रौद्योगियों का मूल्यांकन किया है। वर्ष भर में केवीके में नेशनल फ्लैग शिप कार्यक्रम के तहत 23 कार्यक्रम आयोजित किए।इसके अतिरिक्त 750 व 788 हेक्टेयर में दलहन व तिलहन के क्लस्टर फ्रंटलाइन प्रदर्शन आयोजित किए। बागवानी,पशु धन के 1063 प्रदर्शन आयोजित किए।केंद्र के वैज्ञानिक डा.प्रशांत को मुख्यमंत्री द्वारा चौधरी चरण सिंह वैज्ञानिक पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।केंद्र को दिए जाने वाले लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा किया गया है। इस उपलब्धि पर बांदा विश्वविद्यालय कुलपति डा एस वी राजू ने केंद्र अध्यक्ष व समस्त कृषि वैज्ञानिक को बधाई दी है।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार