शहीदों की चिंताओं पर लगेंगे हर बरस मेले। वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।।"
राजा अवस्थी फतेहपुर
"पुलवामा शहीदों का बलिदान नही भूलेगा हिंदुस्तान" आज दिनाँक 14/2/25 को शाम 4:30 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यूथ आइकॉन व चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में 14 फरवरी 2019 को पुलवामा अटैक में शहीद हुए जाबांज सैनिकों की स्मृति में कैंडल जलाकर पत्थरकटा चौराहे पर स्थित सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा स्थल में श्रद्धांजलि दी गई।सभी लोग भारतमाता की जय,वन्देमातरम,वीर सैनिक अमर रहें,पुलवामा हमले का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान के नारे लगा रहे थे,फिर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी लालजी श्रीवास्तव,कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार,आजीवन सदस्य रीता सिंह तोमर,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,सर्वेश गुप्ता,रामप्रकाश मौर्य,के के सिंह,सुरेश श्रीवास्तव,चैतन्य कुमार,अंगद सिंह,अभिनव श्रीवास्तव,सचिन श्रीवास्तव,शरद श्रीवास्तव,सौरभ उमराव सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
.jpg)
Comments
Post a Comment