अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

                   ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

 बिवांर (हमीरपुर) साथ पुलिस ने पवन यादव पुत्र सिद्धा यादव निवासी ग्राम छेडी बसायक थाना बिवांर को एक 315 बोर नाजायज तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ चन्दौली बांधुर चौराहे के पास स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी की लोकेशन मुखबिर द्वारा पता चली थी ,जिसको उप नि0 मनोज कुमार शर्मा एसआई अंकित कुमार बैंसला ,का0 राजेश कुमार यादव की टीम ने गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 354ख/452/504/506 IPC व 3(1)W, 3(2)VA SC/ST ACT ,60 EX A , 3/25 A ACT के मुकदमे पूर्व में दर्ज हो चुके हैं।आरोपी के खिलाफ संबंधित में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद