अध्यापकों और छात्रों में विवाद, दोनों ओर से सौंपी गई तहरीरें दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

                        अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर                     

मौदहा हमीरपुर।इण्टर मीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा देने पहुंचे छात्र का किसी बात को लेकर अध्यापकों से विवाद हो गया जिसके बाद स्कूल की ओर से छात्र को पुलिस को सौंप दिया गया है और छात्र के साथियों के विरुद्ध शिकायती पत्र सौंपा गया है जबकि छात्र की ओर से भी अध्यापकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौपा गया है।
    कस्बे के नेशनल इण्टर कालेज में इण्टर के संस्थागत छात्र मोहित का दूसरे छात्रों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया शिक्षकों का आरोप है कि मोहित ने बाहरी युवकों को बुलाकर उनके साथ अभद्रता और पत्थरबाजी की है जबकि छात्र मोहित ने अपने शिकायती पत्र में शिक्षकों पर सीसीटीवी कैमरे बंद कर लात घूसों से मारने का आरोप लगाया है।
    मामला कुछ भी हो लेकिन कालेज के अंदर शिक्षक और छात्र का विवाद गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला है जिसपर गंभीरता से विचार करना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद