अज्ञात वाहन की टक्कर से पावर प्लांट के कर्मचारी की मौत

                   ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

हमीरपुर। कानपुर–सागर नेशनल हाईवे 34 पर स्थित लक्ष्मीबाई तिराहे के पास बीती रात सड़क हादसे में नवेली पॉवर प्लांट के 25 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। राजपूत मोटर्स के सामने बाइक सवार सर्वेश विश्वकर्मा को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।


मौके पर मौजूद लोग घायल सर्वेश को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोशल मीडिया सेल के माध्यम से जानकारी दी कि मृतक लखीमपुर खीरी के फारदहन थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद