ई रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर ,वृद्ध की मौत महिला घायल
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
👉 शादी से रिक्शा में लौट रहे थे एक ही परिवार के सात सदस्य
रविवार तड़के लगभग साढ़े छः बजे एनएच 42 पर बिवांर थाना क्षेत्र के छानी बस स्टैंड पर सामने से आ रहे ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें सवार सात लोगों में से सत्तर वर्षीय वृद्ध रामेश्वर कुशवाहा (70)निवासी निवादा की मौत हो गई और एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।मृतक के पुत्र राजबहादुर ने बताया कि रिक्शे में सात लोग सवार थे ,जिनमें पिता की मृत्यु हो गई ,परिवार की एक महिला संगीता पत्नी जयकरन गम्भीर रूप से घायल है,भाभियां जावित्री , राधा ,दो बच्चे वीरू व सत्यम और रिक्शा चालक कृष्णकुमार निवासी बागी थाना कुरारा (रिश्तेदार)सवार थे।बताया कि सभी लोग छानी के इंगोहटा रोड़ पर स्थित एक मैरिज हाउस से शादी में शामिल होकर घर निवादा लौट रहे थे उसी दौरान छानी बसस्टैंड से बजेहटा को जाने वाले मार्ग के पास राठ की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।बताया कि वे खुद पिता और घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए जहां वृद्ध को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि घायल महिला संगीता के नाक से ज्यादा खून बह रहा था जिसे भर्ती किया गया।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को जिला अस्पताल से घटना और मृत व्यक्ति जे बारी में सूचना मिली थी ,जिसपर पुलिस को पोस्टमार्टम कराने हमीरपुर भेजा गया।दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में पुलिस कुछ नहीं बता सकी ,कहा तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Comments
Post a Comment