दो ट्रकों में सीधी टक्कर, एक गंभीर
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
मौदहा हमीरपुर।कस्बे के बाहर से निकलने वाले नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गई।
नेशनल हाईवे 34 पर मंकरांव के निकट दो ट्रकों में हुई सीधी टक्कर में जहां एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए तो वहीं दूसरा ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।जबकि दूसरे ट्रक का चालक बहादुर(45)पुत्र कामता प्रसाद बकवा झांसी ट्रक में फंस गया।सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाल कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर चोंटे होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।फिलहाल चालक को गंभीर चोंटें बताई जा रही हैं।

Comments
Post a Comment