पति के वियोग में गमजदा पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो दिन पूर्व हुई थी पति की मौत

                        अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर                     

हमीरपुर जनपद में राठ कस्बे के खुशीपुरा इलाके में पति के वियोग में गमजदा पत्नी ने अपने मकान के कमरे में पेटीकोट के नारे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा शुक्रवार को मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। 


जानकारी के अनुसार राठ कस्बे के खुशीपुरा इलाके के निवासी प्रदीप सोनी की झाँसी में बीमारी के चलते अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे मौत हो गई थी। जिसके बाद बुधवार को मृतक प्रदीप सोनी का परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था। वहीं पति प्रदीप सोनी की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी पूनम सोनी ने पति प्रदीप की मौत से गमजदा होकर गुरुवार की रात करीब 8 बजे अपने मकान के कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे फाँसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि मृतका पूनम सोनी अपने सभी परिजनों व मोहल्ले की महिलाओं के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी। तभी अचानक बाथरूम के बहाने उठकर उसने फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं मध्यप्रदेश के दतिया निवासी मृतका के भाई नवीन सोनी ने मृतक बहन के ससुरालियों पर  बहन पूनम को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका अपने पीछे 8 वर्षीय पुत्री नव्या के अलावा अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार