चादरपोशी और लंगर में उमड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब

                        अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर                     

मौदहा हमीरपुर।कस्बे के हैदरिया में चल रहे ताजुद्दीन बाबा के तीन दिवसीय उर्स के दूसरे दिन चादरपोशी और लंगर में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा जबकि इसके पहले शानदार नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया था।


   कस्बे के मोहल्ला हैदरिया बड़े कसौड़ा स्थित हजरत ताजुद्दीन बाबा रह.के उर्स पर शुक्रवार रात मजार पर शानदार नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया जिसमें कारी जमील,फजलुर्रहमान रायपुर, आकिल बिजनौरी,इस्लाम उददीन इस्लाम, मसीह मौधवी,कुर्रतुल ऐन,कारी फारूक सहित अन्य शायरों ने शानदार कलाम पेश किए जबकि मुशायरे का संचालन कारी अताउर्रहमान कादरी ने किया और आयोजन कमेटी के साथ आकिल बिजनौरी ने किया।वहीं शनिवार सुबह मजार पर कुरआन ख्वानी और दस बजे से लंगर का आयोजन किया गया जो देरशाम तक चलता रहा हालांकि इस दौरान चादरपोशी के लिए कुछ समय के लिए लंगर को रोका गया था जबकि रात में शानदार सूफियाना कव्वालियों का प्रोग्राम होगा जिससे क्षेत्रीय और बाहरी कव्वाल अपनी कव्वालियां पेश करेंगे।वहीं रविवार सुबह दस बजे कुल की फातिहा और फातिहा के बाद लंगर के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा।मोहल्ला कमेटी ने क्षेत्रीय अवाम से उर्स के सभी प्रोग्रामों में शामिल होने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार