ग्रामीणों ने अधर में लटकी कीचड़ युक्त सड़क से निजात दिलाने की मांग की
अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर
हमीरपुर।जनपद के विकास खण्ड मौदहा के बैजामऊ निवासी ग्रामीणो ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आईजीआरएस में शिकायती पत्र भेज निर्माणाधीन अधर में लटकी सीसी का कार्य पूर्ण कराने व जल भराव की समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है।
जनपद के विकास खण्ड मौदहा के ग्राम बैजामऊ निवासी रामकुमार उर्फ पप्पू पुत्र राम भरोसे व ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायती पत्र भेज बताया कि ग्राम पंचायत में सीसी का निर्माण कराया जा रहा था जिसका कार्य अधर में लटका हुआ है जिस कारण रोड में जलभराव की समस्या बनी हुई है।बताया कि इस सीसी मार्ग से ग्रामीण व अन्य ग्रामो के लोगो का आमागमन है तथा अधर में लटके इसी सीसी रोड से ग्राम पंचायत के पाठन करने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को भी स्कूल जाना पड़ता है जो इसी कीचड़ युक्त सड़क से निकल कर जाने को मजबूर है।उन्होंने बताया कि पानी निकास के लिए बनी पुलिया की ऊँचाई सीसी से इतनी है कि उससे पानी निकालना संभव नही है।जिस कारण जल निकास की भी समस्या उत्पन्न है।उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री से ठीक तरह से सीसी निर्माण,अधर में लटकी सीसी को पूर्ण कराने व जल भराव की समस्या से निजात दिलवाने की मांग की है।

Comments
Post a Comment