मनोज गुप्ता ज़ोन अध्यक्ष तो अनिल तिवारी को भी निर्विरोध चुना गया जोन मन्त्री

                                 जी0 के0 खरे                                

👉 राजकीय वाहन चालक संघ राज्य कर के चुनाव में मनोज गुप्ता निर्विरोध ज़ोन अध्यक्ष व अनिल तिवारी दोबारा निर्विरोध जोन मन्त्री चुने गए।

कानपुर, आज दिनांक 14 फ़रवरी राज्य कर विभाग के राजकीय वाहन चालक संघ कानपुर जोन का द्विवार्षिक चुनाव प्रदेश महामन्त्री सूरज यादव की देख-रेख़ में चुनाव अधिकारी संजय श्रीवास्तव, जितेन्द्र केशरवानी, ओमप्रकाश ने कराया जिसमें मनोज गुप्ता ज़ोन अध्यक्ष, अनिल तिवारी दोबारा जोन मन्त्री निर्विरोध निर्वाचित हुए।अनुभव पांडेय संरक्षक, विपिन श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, ज़वाहर पांडेय कोषाध्यक्ष व जयदीप यादव मनोनीत किए गए।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद