दो अभियुक्तगण के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही

                        अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर                     

हमीरपुर : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही व प्रभावी पैरवी के क्रम में न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट/अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जनपद के कोतवाली राठ व कोतवाली मौदहा से सम्बन्धित गुण्डा अपराधी को जनपद की सीमा से छह माह के लिये निष्कासित एवं जिलाबदर किया गया है। पारित आदेश में आदेशित किया गया है कि जिलाबदर की अवधि में निष्कासित व जिलाबदर अपराधीगण अपने साथ किसी प्रकार का शस्त्र व अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेंगे एवं छह माह की अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे तथा बाह्य जनपद में जिस स्थान पर निवास करेंगे उसकी सूचना सम्बन्धित न्यायालय एवं स्थानीय पुलिस को भी देंगे। जिलाबदर किये गये अपराधियों में अभियुक्त मोइनुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी कस्बा व थाना मौदहा जनपद हमीरपुर व योगेन्द्र राजपूत पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम कुर्रा थाना राठ जनपद हमीरपुर को 29 जनवरी 2025 से छह माह के लिए जिलाबदर व निष्कासित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार