रेलवे ट्रैक के विस्तार में गई जमीन का 2 साल से नहीं मिला किसानों को मुआवजा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

                   ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

सुमेरपुर,हमीरपुर। रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के दौरान किसानों की जमीन के मुआवजे का मामला प्रकाश में आया है। सुमेरपुर ब्लॉक के पत्योरा गांव के दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की है। किसानों का आरोप है कि रेलवे विभाग ने बिना मुआवजा दिए उनकी जमीन पर काम शुरू कर दिया है। किसान जगमोहन, ओमकार, श्रीकृष्ण और लल्लू के अनुसार, दो साल पहले जब यह काम शुरू हुआ था, तब उन्हें मुआवजा देने का वादा किया गया था। लेकिन न तो कोई एग्रीमेंट हुआ और न ही मुआवजा मिला। इतना ही नहीं, ठेकेदार ने उनकी खड़ी फसल को भी कटवा दिया और काम शुरू करा दिया।


जिलाधिकारी से मिलने के बाद किसानों को आश्वासन मिला है कि रेलवे विभाग को प्रभावित किसानों का पूरा डेटा उपलब्ध कराया जाएगा। यह मामला पत्योरा गांव से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण से जुड़ा है, जिसमें किसानों की कृषि भूमि का एक हिस्सा प्रभावित हो रहा है।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार