लोकप्रिय जिलाधिकारी के आदेश से फरियादी को 12 साल बाद मिला न्याय
अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर
हमीरपुर : सुमेरपुर विकासखंड के पट्योरा गांव निवासी कल्याण सिंह पुत्र जयबहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की जनसुनवाई के दौरान उपस्थित होकर जिलाधिकारी को बताया कि ग्राम समाज में 580 खाद के गड्डे और 585 बीहण ग्राम समाज की जमीन पर प्रभावशाली लोगो द्वारा अवैध रूप से कब्जा किये हुए हैं। उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराये जाने हेतु वे पिछले 12 वर्षो से लम्बी लड़ाई लड़ने के बाद जिलाधिकारी के संज्ञान में जैसे ही यह बात प्रकाश में आई जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तत्काल समस्या का निस्तारण करते हुए तत्काल एसडीएम सदर एवं पुलिस टीम द्वारा सुशासन एवं जनमानस के लिए सरकार की प्रतिबद्वता को बेहद सकारात्मक संदेश दिया है। जिनकी आम जन मानस में प्रसंशा हो रही है।

Comments
Post a Comment