परिजनों का स्कूल प्रशासन पर छात्रा को प्रताड़ित करने के गम्भीर आरोप
राजा अवस्थी / फतेहपुर
फतेहपुर, कल संदिग्ध की परिस्थितियों में कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदी इण्टर की छात्रा जिसकी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया था इलाज के दौरान प्रयागराज के भी डॉक्टरों ने अपने हाथ खड़े कर दिए थे परिजनों ने छात्रा को मृत समझकर कॉलेज के आगे रख कर प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे और प्रधानाचार्य एवं वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कहने लगे इसी बीच किसी ने कह दिया की छात्रा अभी जीवित है और उसकी श्वांस अभी चल रही है जैसे ही यह बात सामने आई परिजन आनन फानन में उसे लेकर कानपुर के एक निजी अस्पताल इलाज के लिए चले गए !
इस संबंध में पूछने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षक के अनुसार छात्रा ने जी मिचलाने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि दोपहर लंच के बाद उसकी भौतिक विज्ञान की क्लास चल रही थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य के कथनानुसार इसी दौरान उसने शिक्षक से जी मिचलाने की बात कही थी जिसपर शिक्षक ने छात्रा को कक्षा से बाहर खुली हवा में बैठने तथा आराम करने के लिए कहा था। इसी दौरान छात्रा सबकी नजर बचाकर स्कूल की दूसरी मंजिल पर चढ़कर वहां से छलांग लगा दी थी जिसकी वजह से वह गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। अचानक हुए इस हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन के हांथ पांवों फूल गए और छात्रों के बीच हड़कम्प व अफरा तफरी का माहौल बन गया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय प्रबंधन से छात्रा के परिजनों को सूचित करने को कहकर स्वयं प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह एवं शिक्षक छात्रा को लेकर एक निजी अस्पताल में इलाज कराने हेतु पहुंच गए परंतु कुछ समय बाद ही निजी अस्पताल ने छात्र को बहुत सीरियस बताते हुए इलाज करने से मना कर दिया था तब परिजनछात्र को लेकर प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में पहुंचे थे जहां से भी उन्हें निराश कर दिया गया था तब पर परिजनों ने छात्रा को मृत समझकर स्कूल गेट के सामने रखकर प्रदर्शन एवम हंगामा शुरू कर दिया और स्कूल के बस चालक समेत प्रधानाचार्य पर कथित तौर से छात्रा को आये दिन बेवजह प्रताड़ित करने के गम्भीर आरोप लगाते हुए आरोपी बस चालक समेत स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ भी मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की थी लेकिन इसी बीच किसी ने छात्रा की सांस चलना बताया तो परिजन उसे लेकर कानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां छात्रा का इलाज चल रहा है। इस संबंध में पूछने पर कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जीवित होने की जानकारी न होने पर छात्रा को लेकर आए थे लेकिन जीवित एवम गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे रिजेंसी अस्पताल कानपुर लेकर गए हैं। तेज बहादुर सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक और ड्राइवर पर परिजन आरोप लगा रहे हैं पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। मामले को लेकर एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि विद्यालय की छत से कूदी छात्रा का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। परिजनो की तहरीर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकपूर, चालक शिवशरण के खिलाफ जांच की जा रही है जो दोषी होगा इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Post a Comment