"स्वच्छता और स्वास्थ्य " विषय पर किया गया सेमिनार का आयोजन

                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

प्लास्टिक न केवल मिट्टी को प्रदूषित कर रही है अपितु ये जल एवं पर्यावरण को भी बहुत नुकसान पहुंचा रही  - डॉ. राजकुमार प्राचार्य 

हमीरपुर। राजकीय महिला  स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राजकुमार के संरक्षण में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना जनपद हमीरपुर तथा इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 शालिनी तथा इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी लवकुश कुमार की दिशा निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा "17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024" अभियान की अंतर्गत  "स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता" अभियान के तहत “स्वच्छता और स्वास्थ्य” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गयाI जिसमें हमीरपुर जनपद के सभी कार्यक्रम अधिकारियों, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक तथा सभी महाविद्यालय के स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओं  ने बड़ चढ़कर प्रतिभा कियाI इस कार्यक्रम में महाविद्यालय,  हमीरपुर से डॉ. संजय कुमार तथा डॉ. शिल्पी राय, मां गौरव महाविद्यालय, हमीरपुर से शुभम दक्ष, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय निवादा, हमीरपुर शैलेंद्र सिंह, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय, हमीरपुर से राघवेंद्र कुमार, स्वर्गीय पूरन  प्रसाद दीक्षित महाविद्यालय, हमीरपुर से रोहित गुप्ता, अमर सिंह राजपूत मेमोरियल, ओम हरिहर महाविद्यालय, हमीरपुर से रक्षादीन कर्णधार,रामकृष्ण परास्नातक महाविद्यालय, कुरारा, हमीरपुर महाविद्यालय से डॉ. रजनी तथा डॉ. अंजूलता श्रीवास्तव तथा अमर सिंह राजपूत मेमोरियल महाविद्यालय, हमीरपुर से संदीप राजपूत ने अपनी उपस्थिति देकर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अपने विचार व्यक्त किए  तथा जनपद हमीरपुर को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कहा तथा पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए कहांI


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार ने अपने उद्बोधन में  पर्यावरण को प्लास्टिक से मुक्त करने की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक न केवल मिट्टी को प्रदूषित कर रही है अपितु ये जल एवं पर्यावरण को भी बहुत नुकसान पहुंचा रही है। एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. शालिनी ने स्वयं सेवक और सेविकाओं को माइक्रो प्लास्टिक के नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान की। इकाई देते कि कार्यक्रम अधिकारी लवकुश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहां की सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में हमें बढ़ चढ़कर  प्रतिभा करना चाहिएI इस अभियान में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक डॉ. सबा कौसर, डॉ. अशोक बाबू,श्रीमती मृदुलता सोनकर, नरेश कुमार तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में श्रीमती सुषमा कुशवाहा,श्रीमती प्रतिमा चौहान,प्रतिभा देवी तथा परिचारिका श्रीमती ज्ञानवती ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे