एस. एस. खन्ना महिला महाविद्यालय मे ओजोन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   

प्रयागराज।एस.एस. खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के तत्वावधान में साइंस क्लब द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक अंतर-महाविद्यालयी पोस्टर प्रतियोगिता और "सस्टेनेबल वेज टू रिड्यूस ओजोन डिप्लीशन" शीर्षक पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डाॅ अनीता तोमर ,साइंटिस्ट एफ,आई सी आर एफ ई ईको रिहैबिलिटेशन सेंटर, प्रयागराज ए सेंटर ऑफ फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, देहरादून, रही  | कार्यक्रम का आरम्भ प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह ने दीप प्रज्वलन करके किया  व्याख्यान मे वक्ता ने ओजोन परत की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला।


पोस्टर प्रतियोगिता मे सहभागिता हेतु विभिन्न महाविद्यालय जैसे  सी.एम.पी.डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरन डिग्री कॉलेज,के.पी ट्रेनिंग कॉलेज से छात्राएं आई। इसमें प्रथम पुरस्कार जोया इरफान, द्वितीय पुरस्कार श्वेता राय और निशि पटेल,तृतीय पुरस्कार आयशा फहीम और तान्या को मिला।कार्यक्रम  का संयोजन डॉ.शुभ्रा मालवीय, डॉ. शबनम परवीन, डॉ सरिता अग्रवाल एवं मिस्टर शिवम् मिश्रा ने किया। कार्यक्रम मे स्वागत साइंस क्लब की चेयर पर्सन डॉ शुभ्रा मालवीय ,संचालन छात्रा जेबा अदिल बीएससी तृतीय वर्ष एवं धन्यवाद का ज्ञापन डॉ.शबनम परवीन द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम मे डॉ अर्चना ज्योति, डॉ प्रीती सिंह, डॉ आलोक मालवीय, डॉ सुमिता, डॉ ॠचा,डॉ सिप्पी, डॉ रहमान, डॉ अनुराधा,डॉ अचला,डॉ शर्मिला,डॉ दुर्गेश,डॉ शैलेंद्र, डॉ रंजना, डॉ बुशरा आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे