जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर मे सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 93 शिकायतों में से 06 का तत्काल मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश।
हमीरपुर। 21 सितंबर 2024 आज जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुई , जिसमें से 06 शिकायत का मौके पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जन समस्याओं को सुनने के पश्चात उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा कहा कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में मौके पर जाकर संबंधित पक्षों से मिलकर उनकी बातों को अवश्य सुना जाए।
संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायत के निस्तारण के दौरान/स्थलीय निरीक्षण के दौरान लोकेशन सहित फोटोग्राफ भी लिए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस ,आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री संदर्भ /1076 के संदर्भ / शिकायतों का निष्पक्षता पूर्वक एवं समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। कहा कि शिकायतों का निस्तारण 07 दिनों में अनिवार्य रूप से कर दिया जाए । शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार परेशान ना होना पड़े । कहा कि शिकायतों का ग्राउंड लेवल पर निस्तारण कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाय । उन्होंने कहा कि जिस स्तर की शिकायत है उसका उसी स्तर पर निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी दशा में वही शिकायत अगले समाधान दिवस में प्राप्त नहीं होनी चाहिए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा, सीएमओ डॉ गीतम सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, पीडी साधना दीक्षित, एसडीएम व सीओ सदर तथा अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।


Comments
Post a Comment